26 अगस्त 2014 - 19:06
वाशिंगटन में अमेरिकी पुलिस के खिलाफ़ प्रदर्शन।

वाशिंगटन की जनता ने विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी पुलिस हिंसा की निंदा की है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके अल्पसंख्यकों विशेषकर अश्वेत के खिलाफ़ पुलिस हिंसा की निंदा की।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन की जनता ने विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी पुलिस हिंसा की निंदा की है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके अल्पसंख्यकों विशेषकर अश्वेत के खिलाफ़ पुलिस हिंसा की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताते हुये सड़कें बंद कर दी और यातायात रोक दिया। ग़ौरतलब है अमेरिकी राज्य फ़्रगयूसेन शहर में पुलिस की बिना किसी कारण के फ़ायरिंग में एक अश्वेत युवक की मौत के बाद अमेरिकी जनता में भारी आक्रोश पाया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमेरिकी पुलिस आखिरकार कितने काले इंसानों की हत्या करेगी और कब अश्वेत को महत्व दिया जाएगा और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस के हाथों माइकल ब्राउन का नृशंस हत्या अमेरिकी पुलिस के दुर्व्यवहार, हिंसा और नस्लवादी नीतियों का स्पष्ट उदाहरण है। राजनीतिक और सामाजिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय अमेरिका और यूरोपीय देशों में जातीय भेदभाव चरम पर है और कालों के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया जाता है।